देहरादून: आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में हाफ मैराथन एवं वॉकथॉन का आयोजन किया गया। यह आयोजन सरकार द्वारा संचालित नशामुक्ति अभियान के तहत किया गया।जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत पंजीकरण एवं वार्म-अप सत्र से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्होंने स्वयं नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इसके बाद विश्वविद्यालय के कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर हाफ मैराथन एवं वॉकथॉन का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशामुक्त समाज का संदेश दिया।
हाफ मैराथन प्रतियोगिता में छात्र एवं छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्रों में शोभित कुमार ने प्रथम, अभय रावत एवं पारस ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा देवाशीष, इभानन, ओम श्री हरि और फैकल्टी सदस्य शुभम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, छात्राओं में शर्वी ने प्रथम, संस्कृति एवं नैना ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा तन्वी, कशिश, रशिका एवं प्रिया ने तृतीय स्थान हासिल किया।
India Bharat News Latest Online Breaking News







