इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उत्तराखंड में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क हादसे ही गए। जिसमे काम से कम 10 लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि 19 लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पहला हादसा ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के गूलर के पास हुआ, जहां हरिद्वार से जोशीमठ जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में विश्वनाथ सेवा की 32 सीटर बस में करीब 30 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि गूलर के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क की रेलिंग तोड़ते हुए 100 मीटर नीचे गधेरे में गिर गई। SDRF से प्राप्त सूचना के मुताबिक हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गयी, जबकि 13 लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस, मृतकों की शिनाख्त कर रही है।
वहीं, दूसरा हादसा रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि क्षेत्र में कंडारा के पास हुआ, जहां बारात से लौट रही बोलेरो खाई में गिर गई। हादसा 16 नवंबर की रात हुआ।
यहां बारात में शामिल होकर अपने गांव रांसी लौट रहे 10 लोगों का बोलेरो वाहन संख्या UK13 TA 0706 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चार लोगों की मौत की सूचना है, जबकि छह लोग घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना पर SDRF, DDRF और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। घटनास्थल तक सड़क मार्ग नहीं होने और दुर्गम पहाड़ी रास्ते के चलते बचाव दल को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
करीब चार किलोमीटर पैदल चलकर घायलों और मृतकों को मुख्य सड़क तक पहुंचाया गया। पांच से छह घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद सभी छह घायलों को अस्पताल भेजा गया, जिनमें से चार को हायर सेंटर रेफर किया गया। चारों मृतकों के शव पुलिस के सुपुर्द कर दिए गए।
लगातार हुए इन दो सड़क हादसों ने एक बार फिर उत्तराखंड की सड़कों पर सफर की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
India Bharat News Latest Online Breaking News







