Breaking News
Oplus_131072

पुलिस जवान देवेंद्र (दीप) विवाह बंधन में बंधे, नवदंपती को लोगों ने दीं शुभकामनाएं

अल्मोड़ा: उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत देवेंद्र गोस्वामी (दीप) विवाह बंधन में बंध गए हैं। उनका विवाह ग्राम चैतोली खेत हाल निवासी लिनठुयूड़ा, पिथौरागढ़ निवासी लक्ष्मी नाथ एवं जगदीश नाथ की सुपुत्री प्रीति( प्रिया) के साथ हुआ।

 

ग्राम बैजनाथ, बागेश्वर निवासी जानकी गोस्वामी एवं चंदन गिरी गोस्वामी के सुपुत्र देवेंद्र गोस्वामी (दीप) की बारात गुरुवार, 25 नवंबर को उनके निवास स्थान से अल्मोड़ा पहुंची। विवाह समारोह पपरशैली, कसार देवी रोड स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित किया गया।

 

देवेंद्र गोस्वामी उत्तराखंड पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान में वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अल्मोड़ा के मीडिया सेल में तैनात हैं।

 

विवाह समारोह में दोनों परिवारों के कुटुंबीजनों, रिश्तेदारों और पारिवारिक मित्रों के साथ राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, पत्रकारों तथा पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने शिरकत की। सभी ने नवदंपती को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय भविष्य की कामना की।

Check Also

Big news

उत्तराखंड से बड़ी खबर: ड्राइवर ने IB के एसपी पर तमंचे से किया फायर, मचा हड़कंप

  हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के एसपी सीपी नौटियाल पर उन्हीं के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *