Breaking News
Dushkarm
प्रतीकात्मक फोटो

Haldwani: होटल में किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, 4 नामजद, एक आरोपित लड़ चुका है छात्रसंघ चुनाव

 

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 15 वर्षीय किशोरी से चार लोगों द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। इस पूरी घटना को एक होटल में अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले में नामजद चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने वालों में एक युवक ऐसा भी है, जो हाल ही में हुए छात्रसंघ चुनाव में प्रत्याशी रहा था। हालांकि, पुलिस की ओर से फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

 

 

किशोरी के घर पहुंचने के बाद परिजनों ने दी तहरीर

जानकारी के अनुसार, चार आरोपितों ने गुरुवार रात मुखानी क्षेत्र स्थित एक होटल में किशोरी से दुष्कर्म किया और इसके बाद सभी मौके से भाग गए। किसी तरह किशोरी घर पहुंची और उसने परिजनों को पूरी बात बताई। शुक्रवार को परिजनों ने मुखानी कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एसपी सिटी हरबंस सिंह के अनुसार, मामले में धीरज बिष्ट, नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गोनी को नामजद किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं और जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

 

बताया जा रहा है कि इस मामले में एक आरोपित छात्रसंघ चुनाव में प्रत्याशी रहा था। हालांकि पुलिस अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी होने से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि आरोपित की राजनीतिक पृष्ठभूमि के बारे में फिलहाल उन्हें जानकारी नहीं है।

 

बिना सत्यापन के होटल में कमरे दिए जाने के सवाल पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि यदि कोई होटल संचालक बिना सत्यापन के कमरा देता है तो उसके विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Check Also

Road Accident: कैंची धाम के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत, चार घायल

  भवाली (नैनीताल): कैंची धाम के पास निगलाट क्षेत्र में देर रात भीषण सड़क हादसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *