Breaking News
Big news
Big news logo

उत्तराखंड से बड़ी खबर: ड्राइवर ने IB के एसपी पर तमंचे से किया फायर, मचा हड़कंप

 

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के एसपी सीपी नौटियाल पर उन्हीं के चालक ने गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली उनके माथे को छूते हुए निकल गई। घटना में एसपी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपित चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

 

जानकारी के अनुसार, सीपी नौटियाल हरिद्वार में इंटेलिजेंस ब्यूरो के एसपी के पद पर तैनात हैं। बताया जा रहा है कि चालक किसी बात को लेकर उनसे नाराज चल रहा था। इसी नाराजगी के चलते उसने कथित तौर पर एसपी पर गोली चला दी। गोली उनके माथे के पास से निकल गई, जिससे वह घायल हो गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया।

 

हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि घायल अधिकारी खतरे से बाहर हैं और उन्हें बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगा रही है।

Check Also

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का निधन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख

  पौड़ी गढ़वाल: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का आकस्मिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *