अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी में नवरात्रि के पहले दिन से रामलीला की धूम शुरू हो गई है। गुरुवार की रात श्री लक्ष्मी भंडार (हुक्का क्लब) द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव के पहले दिन देवगणों की प्रार्थना, रावण अत्याचार, राम जन्म, सीता जन्म की लीला का मंचन किया गया।
मुख्य अतिथि निवर्तमान पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने प्रथम दिवस की रामलीला का उद्घाटन किया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य रमेश चन्द्र शर्मा, बच्चू लाल वर्मा, नगर अध्यक्ष कांग्रेस तारा चन्द्र जोशी, सदस्य जिला योजना अजय वर्मा मौजूद रहे।
निवर्तमान पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि हर व्यक्ति को राम के आदर्शों पर चलते हुए आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब की प्रसंशा करते हुए कहा कि संस्था वर्षो से सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी करते हुए अपने को एक अलग मुकाम में ले गयी है।
यहां रावण के अभिनय व देवगणों की प्रार्थना ने दर्शकों का मन मोह लिया। संस्था अध्यक्ष धरणीधर पांडे द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम का संचालन धीरज साह ने किया।
इस दौरान मनोज साह, विनीत बिष्ट, हरेन्द्र वर्मा, चंद्रशेखर काण्डपाल, नारायण बिष्ट, रोहित साह, भारत गोस्वामी, ललित मोहन साह, सुबोध नयाल, विजय चौहान, विनोद थापा, ललित प्रकाश, पूजा थापा, कंचन बिष्ट, अभय साह, दीपक वर्मा, भास्कर साह, विवेक वर्मा, अजय साह, यश साह, दीक्षा साह, प्रियांशु साह, दीवान कनवाल, दीवान बिष्ट, कैलाश साह,जगत मोहन जोशी,अमित साह, चहक त्रिपाठी, बरखा त्रिपाठी, रवीना, श्रेष्ठा रैकुनी, आरोही बजेठा, ईशा रस्तोगी,सुमित साह, संजय साह, प्रेमपाल सिंह, सुंदर जनोटी, कमल वर्मा, संजय वर्मा, अजय चौहान, मीनाक्षी साह, मीनाक्षी जोशी, चम्पा जोशी, डॉ ललित चन्द्र जोशी समेत कई लोग मौजूद रहे।