Breaking News
news logo
news logo

जीआईसी सुनोली में 23-24 सितंबर को होगी संस्कृत प्रतियोगिता

अल्मोड़ा: उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार के तत्वावधान में राज्य भर में संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विकासखंड स्तर पर होने वाली इन प्रतियोगिताओं में इस वर्ष ताकुला विकासखंड की प्रतियोगिता 23 तथा 24 सितंबर को राजकीय इंटर कॉलेज सुनोली में आयोजित की जाएगी।

 

यह जानकारी जीआईसी सुनोली के प्रधानाचार्य मोहन सिंह द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि खंड विकास अधिकारी हरीश रौतेला के निर्देशन में होने वाली यह प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की जाएगी।

 

प्रतियोगिता में संस्कृत समूह गान, संस्कृत नृत्य, संस्कृत नाटक, श्लोकोच्चारण, वाद विवाद तथा भाषण सहित कुल छह विषयों को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता के संयोजक अध्यापक संतोष कुमार कांडपाल होंगे।

Check Also

जर्जर भवन से बाहर आए GIC लोधिया के बच्चे, एफसीआई में लगीं कक्षाएं, प्रशासन के त्वरित फैसले से मिली राहत

-नया भवन बनने तक एफसीआई में संचालित होगा शिक्षण कार्य -अभिभावकों ने प्रशासन के निर्णय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *