Breaking News

रिटायर्ड कर्मचारियों की मांग, हेली सेवा के किराये में वरिष्ठ नागरिकों को मिले छूट

अल्मोड़ा। सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति की मासिक बैठक नगर निगम के स्व. विजय जोशी सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। और अधिकारियों से समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की गई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अल्मोड़ा देहरादून के लिए हेली सेवा शुरू होना जनपदवासियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। समिति सदस्यों ने वरिष्ठ नागरिकों को हेली सेवा के किराये में छूट देने की मांग की गई। इसके अलावा बैठक में काठगोदाम से अल्मोड़ा रेल लाईन बिछाने, सिटी बस का बढ़ा हुआ किराया कम करने, रसोई गैस की होम डिलीवरी करने और मजदूरों की मजदूरी निर्धारित करने, खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर उनकी जांच कराने, बाजार में दोपहिया वाहनों के संचालन पर रोक लगाने आदि मांगें उठाई गई। समिति सदस्यों ने जनप्रतिनिधियों व जिले के सक्षम अधिकारियों से समस्याओं को कार्यवाही करने की मांग की गई।

बैठक की अध्यक्षता एमबी साह व संचालन राजेंद्र प्रसाद जोशी ने किया। यहां आरपी जोशी, पूरन चंद्र, रमेश चंद्र तिवारी, शेर राम, नवीन चंद्र जोशी, त्रिलोक सिंह अधिकारी, त्रिलोक सिंह, चंद्रशेखर सिंह, गणेश सिंह बिष्ट समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Check Also

Big breaking: चलती बाइक से टकराकर फंसा तेंदुआ, चालक ने दुकान में घुसकर बचाई जान

भीमताल: भीमताल के खुटानी में मंगलवार की रात सड़क पार करते समय एक तेंदुआ बाइक …