Breaking News

अल्मोड़ा में यात्री वाहनों में नहीं थम रही ओवरलोडिंग, 30 सीटर बस में सवार थे 40 यात्री, हुई ये कार्रवाई

अल्मोड़ा। सल्ट के मरचूला में हुए भयानक सड़क हादसे के बाद परिवहन विभाग विशेष चेकिंग अभियान चलाकर जहां ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है। वही, दूसरी ओर यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। चेकिंग के दौरान सामने आ रहे ओवलोडिंग के मामलों से ऐसा प्रतीत होता है कि वाहन चालकों को न तो यात्रियों की जान के खतरे का और न ही परिवहन विभाग की कार्रवाई का भय है।

सोमवार को परिवहन व पुलिस विभाग ने अल्मोड़ा सोमेश्वर कौसानी स्टेट हाईवे समेत रानीखेत, द्वाराहाट, कसार देवी में संयुक्त रूप से यात्री वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान कुल 47 चालान काटे गए। जिसमें पांच मामले ओवरलोडिंग के थे। अल्मोड़ा से बागेश्वर जा रही बस संख्या यूके 04 पीए 4545 में क्षमता से अधिक 10 अधिक कुल 40 यात्री सवार मिले। जबकि बस की क्षमता 30 सीट की थी। बस का परमिट व चालक का लाइसेंस सस्पेंड करने की संस्तुति की गई है।

आरटीओ प्रवर्तन अनीता चंद ने बताया कि चेकिंग के दौरान पांच चालकों के लाइसेंस सस्पेंड करने की संस्तुति की गई है। उन्होंने चालकों से यातायात नियमों का पालन करन की अपील की है।

चेकिंग अभियान में परिवहन विभाग से टीटीओ अखिलेश चौहान, पुलिस विभाग से टीआई दरबान सिंह, एसओ सोमेश्वर कश्मीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Check Also

traffic diverted

Kainchi Dham Mela:: अल्मोड़ा पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान, 13 से 16 जून तक लागू रहेंगे नियम

अल्मोड़ा: कैंची धाम स्थित सुप्रसिद्ध बाबा नीब करौरी आश्रम के आगामी 15 जून को होने …