Breaking News

खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, इन्होंने मारी बाजी

अल्मोड़ा। खेल महाकुम्भ की प्रतियोगिताएं जारी है। गुरुवार को खेल मैदान हवालबाग में

आयु वर्ग अंडर-14 बालिका वर्ग की कबड्डी, वालीबॉल व खो-खो प्रतियोगिताएं कराई गई। जिसमें विभिन्न ब्लाकों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

अंडर-14 बालिका कबड्डी में सल्ट ब्लाक ने पहला, भिकियासैंण ब्लाक ने दूसरा व धौलादेवी ब्लाक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वालीबॉल में भिकियासैंण ब्लाक, द्वाराहाट ब्लाक, भैंसियाछाना ब्लाक तथा खो-खो प्रतियोगिता में भैंसियाछाना, स्याल्दे व ताकुला ने क्रमश पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।

यहां शिक्षा विभाग से धन सिंह धोनी, शिवदत्त पांडे, गोविन्द सिंह, पूनम बिष्ट, तुलसी बिष्ट, लता वर्मा, महेन्द्र सिंह भैसोड़ा, शोबन सिंह कनवाल, कुन्दन सिंह कनवाल, युवा कल्याण से सोनू कुमर, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

Check Also

breaking

उत्तराखंड-(बिग ब्रेकिंग): IAS व PCS अफसरों के ट्रांसफर, अल्मोड़ा जिले के 2 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले, देखिए सूची

देहरादून: सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। सचिवालय सेवा के 26 पीसीएस …