Breaking News

Road accident:: राज्य आंदोलनकारी व यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार समेत दो लोगों की सड़क हादसे में मौत

देहरादून: राज्य आंदोलनकारी व उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। देर रात ऋषिकेश में इंद्रमणि चौक के पास एक वेडिंग पॉइंट से बाहर निकलते ही अनियंत्रित ट्रक ने 4-5 लोगों को कुचल दिया। जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत ही गई। सीएम धामी ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने त्रिवेंद्र सिंह पंवार के परिजनों को ये कष्ट सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार के साथ ही एम्स लाए गए लालतप्पड़ निवासी गुरजीत सिंह की भी मौत हो गई है। त्रिवेंद्र पंवार बीजेपी नेता के बेटे की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात एक तेज रफ्तार सीमेंट से लदे ट्रक ने नटराज चौक के पास स्थित वेडिंग प्वाइंट के सामने खड़ी पांच गाडि़यों को टक्कर मार दी। इस भिड़ंत के दौरान वहां पर मौजूद अन्य लोग भी चपेट में आ गए।

घटनास्थल पर अफरा-तरफी मच गई। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। हादसे में घायल यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष और संरक्षक राज्य आंदोलनकारी त्रिवेंद्र सिंह पंवार को एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पंवार एक पूर्व राज्यमंत्री के बेटे की शादी में शामिल होने यहां पहुंचे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया

Check Also

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर विद्या कुमार भूषण का दो दिवसीय अल्मोड़ा दौरा, वनाग्नि से निपटने की तैयारी परखी

-फायर फाइटर्स और महिला समूहों से किया सीधा संवाद   ​अल्मोड़ा: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के …