अल्मोड़ा। जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ के कराटे, जूडो प्रतियोगिता में विकास खण्ड धौलादेवी का दबदबा रहा। यह जानकारी देते हुए जिला कराटे एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी, व्यायाम शिक्षक हरीश सिंह चौहान ने बताया कि जनपद स्तरीय खेल कूद कराटे, जूडो प्रतियोगिता में धौलादेवी विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के बालक बालिकाओं ने 21 स्वर्ण पदक जीते। स्वर्ण पदक विजेताओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
जिसमें अंडर 14 में राइंका आरासलपड़ के छात्र गौरव जोशी व हिमांशु बोरा, अंडर 20 में दीपक भट्ट, अंडर 17 बालिका में काजल जोशी, राइंका खेती के अंडर 19 बालिका वर्ग में तनुजा जीना तथा राबाइंका दन्या के अंडर 17 बालिका वर्ग में राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी ज्योति बिष्ट, दिव्या बिष्ट, राइंका दन्या के पार्थिक गुरुरानी व लक्ष्मी शिक्षा निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दन्या के प्रेम सिंह, प्रवजल धानिक, भरत सिंह, नीरज सिंह तथा राइंका चमतोला की बालिका तनुजा, निशा, हिलटॉप स्पोर्ट्स एकेडमी चगेठी की छात्रा बबीता जोशी, पूजा बिष्ट व चेतन सिंह चौहान, योगेश सिजवाली, किरण, चंदन भट्ट, सुंदर भट्ट, दीक्षा सभी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।
प्रतिभागियों को प्रशिक्षक हरीश सिंह चौहान, प्रधानाचार्य संजय सिंह, राजेश पांडे, अजहर खान, सुनीता राय, नवीन पांडे, सोनू नेगी, जिला शिक्षा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार, अशोक कुमार, जूडो कोच राजेंद्र कुमार जोशी, नवीन लाल वर्मा, राजेंद्र सिंह नयाल, धर्मेंद्र सिंह बिष्ट, मीना चंद्रा, राम सिंह धानिक, गोपाल सिंह चौहान, यशपाल भट्ट ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।