Breaking News
death
death

Almora:: यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार के निधन पर विभिन्न संगठनों ने जताया शोक

अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष व राज्य आंदोलनकारी त्रिवेंद्र पवार के निधन पर जिले में कई राजनीतिक पार्टियों, संगठनों समेत अन्य कई लोगों ने शोक जताया है। द्वाराहाट में यूकेडी कार्यकर्ताओं ने शोक जताया।

शोक जताने में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, उक्रांद जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह रौतेला, लाल सिह बिष्ट, बीरेंद्र बजेठा, हेम रौतेला, मनोज अधिकारी, दान सिंह रौतेला, नवीन राणा, अनिल चौधरी, लक्ष्मी चंद्र त्रिपाठी, हेम रावत, आनंद बिष्ट, गौरव अधिकारी, महेश पंत, केशर सिंह, हिम्मत सिंह आदि रहे। चौखुटिया में यूकेडी ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर संगेला, महिला जिलाध्यक्ष कांता रावत, बालम नेगी, बसंत उपाध्याय, चंद्रशेखर मासीवाल, विपिन गिरी ने शोक जताया।

उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, उलोवा के उपाध्यक्ष जंग बहागुर थापा, एड. जगत रौतेला, दयाकृष्ण काण्डपाल, अजय मित्र विष्ट, बिशन दत्त जोशी, रेवती बिष्ट, अजय मेहता, मो. हारिस, एड. महेश परिहार, ब्रह्मानंद डालाकोटी, शिवराज बनौला, गोपाल मेहता, मुमताज कश्मीरी, गोपाल सिंह, बसंत जोशी, दौलत सिंह बगड़वाल, नवीन डालाकोटी, दिनेश शर्मा, महेश पाण्डेय ने शोक जताकर उनके निधन को प्रदेश के लिए बड़ी क्षति बताया है।

Check Also

नगि सभागार में हुई रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक, अनदेखी पर प्रदेश कार्यकारणी के खिलाफ पास किया निंदा प्रस्ताव

अल्मोड़ा: नगर निगम सभागार में रविवार को रेडक्रॉस सोसाइटी की आकस्मिक बैठक हुई। शाम 4 …