अल्मोड़ा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण प्रवक्ता संवर्ग का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। इस प्रशिक्षण में सभी ग्यारह विकास खण्डों के 108 प्रवक्ताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें जीव विज्ञान, हिंदी एवं राजनीतिक विज्ञान के प्रवक्ताओं ने प्रतिभाग किया।
पांच दिवसीय प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरित करते हुए प्राचार्य गोपाल सिंह गैड़ा ने प्रशिक्षार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण का लाभ विद्यालय स्तर तक ले जाने में शिक्षकों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों तथा राष्ट्रीय पाठ्यचर्या 2023 के उद्देश्यों के अनुरूप कक्षा शिक्षण को प्रभावी बनाया जाए।
कार्यक्रम के समन्वयक डॉ बीसी पांडे ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति, मूल्यांकन एवं प्रश्नोत्तरी निर्माण, तनाव प्रबंधन, हैप्पीनेस, आईसीटी, साइबर सुरक्षा, निर्देशन एवं परामर्श तथा विषय आधारित कठिन स्थलीय संबोधों पर व्यापक चर्चा परिचर्चा की गई।
संदर्भ दाता के रूप में डॉ पीसी पंत, एमएस भंडारी, डॉ सरिता पांडे, डॉ प्रभाकर जोशी, प्रकाश चंद आर्य, डॉ हेमलता धामी, हरिवंश सिंह बिष्ट, डॉ दीपा जलाल, कैलाश सिंह नयाल, डॉ अवनीश ठकुराठी, चंदन सिंह रावत, नितिन नेगी ने मुख्य संदर्भ दाता के रूप में कार्य किया।
India Bharat News Latest Online Breaking News