Breaking News
भूपेंद्र सिंह भोज, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
भूपेंद्र सिंह भोज, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

धामी सरकार के तीन साल पर विपक्ष हुआ हमलावर, कहा- विफलताओं के तीन साल का जश्न मना रही भाजपा

अल्मोड़ा। सरकार के तीन साल पूरे होने पर कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि धामी सरकार अपनी सफलता का नहीं विफलताओं का जश्न मना रही हैं। भाजपा सरकार की विफलताओं के स्मारक मौजूद है, जिन पर सरकार मुंह फेर कर बैठी है। ऐसे में सरकार के तीन साल पूरे होने पर आम जनता में कोई उत्साह नहीं है।

प्रेस को जारी एक बयान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भोज ने कहा कि कोसी बैराज की सफाई के लिए सरकार ने अभी तक कोई ठोस कार्ययोजना नहीं बनाई है। जिले के आईएसबीटी का सालों से संचालन नहीं हो पाया है। लोधिया के पास फूड क्राफ्टिंग इंस्टीट्यूट अभी तक संचालन की राह देख रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा ने जागेश्वर में हरिप्रसाद टम्टा शिल्प उन्नयन केंद्र का कार्य रोकने का काम किया है। आवासीय विश्वविद्यालय अपना अस्तित्व खो चुका है। ऐसे में भाजपा का अपनी सरकार के तीन साल का जश्न मनाना जिले सहित प्रदेश की जनता के साथ धोखा है।

भोज ने कहा कि प्रदेशभर में महिला अपराध के अधिकतर मामलों में भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका से भाजपा की संस्कृति और महिलाओं के प्रति सोच दृष्टिगोचर होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिला अपराधों में नंबर वन बनी हुई है। आरोपितों के प्रति कड़ा रुख नहीं अपनाने से प्रदेश के मुखिया की कार्यशैली भी सोचनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मजबूती से सरकार के तीन साल की विफलताओं को प्रदेश की जनता के सामने रखेगी।

Check Also

जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोचों’ के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर सामने आ …