Breaking News

पार्टी कार्यालय में हुई BJP युवा मोर्चा की बैठक, वक्फ संशोधन कानून जनजागरण अभियान को लेकर हुई चर्चा

अल्मोड़ा। भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यकारणी की बैठक मंगलवार को पातालदेवी स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई। जिसमें प्रदेश मंत्री भाजयुमो व जिला प्रभारी रोहित ओझा ने शिरकत की।

जिला प्रभारी के अल्मोड़ा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। बैठक में वक्फ संशोधन कानून जनजागरण अभियान को लेकर जिले में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।

जिला प्रभारी रोहित ओझा ने पूर्व हुए कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश संगठन से जो भी कार्य जिला कार्यकारणी को सौंपे जा रहे है सभी कार्यकर्ता पूर्ण जिम्मेदारी के साथ उनका निर्वहन करें। बैठक में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजन चंद्र जोशी स​मेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

news logo

ताकुला और धौलादेवी ब्लॉक के 10 विद्यार्थियों को मिलेगी मंजुल स्मृति छात्र​वृत्ति, इस दिन होगा कार्यक्रम

  अल्मोड़ा: मंजुल स्मृति छात्रवृत्ति आयोजन समिति द्वारा इस बार नगर स्थित राजा आनंद सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *