Breaking News

हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर:: बुजुर्गों को सम्मानित करेगा हम साथी समूह, इस दिन होगा कार्यक्रम

अल्मोड़ा। हम साथी समूह की ओर से हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर कार्यक्रम के तहत बुजुर्गों को सम्मानित करने की पहल शुरू की गई है। आगामी 29 जून को नगर क्षेत्र के रहने वाले 85 वर्ष से अधिक उम्र के 25 बुजुर्गों को समूह द्वारा सम्मानित किया जाएगा। जिसके लिए समूह के सदस्य तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

प्रेस वार्ता में महासचिव मनोज सनवाल ने कार्यक्रम के मूल उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि समूह द्वारा पहली बार यह प्रयास शुरू किया गया है। जिसमें पहले प्रयास में 25 बुजुर्गों को सम्मिलित किया गया है और जो बुजुर्ग छूट रहे हैं उन्हें अगले कार्यक्रम में सम्मिलित किया जाएगा।

मुख्य संयोजक कमल कुमार बिष्ट ने कहा कि हम साथी समूह आज की युवा पीढ़ी और आने वाली पीढ़ी को यह संदेश देने का प्रयास कर रही है कि हमारे बुजुर्ग बोझ नहीं आशीर्वाद है।

संरक्षक राघव पंत ने कहा कि समूह अपने स्वयं के निजी संसाधनों एवं आर्थिक सहयोग से जमीनी स्तर पर कार्य करने के लिए संकल्पित है और विगत कई महीनों से बुजुर्गों के निवास स्थान में जा कर उनके स्वास्थ्य आदि के बारे मे जानकारी हासिल कर भविष्य की रणनीतियों को और बेहतर बनाने के लिए चर्चा और परिचर्चा कर समाधान का रास्ता निकालने का प्रयास कर रही है।

सदस्य आशीष वर्मा ने कहा बुजुर्गों की देखरेख के लिए स्वयं सेवकों की टीम भी तैयार की जाएगी जो समय-समय पर बुजुर्गों के घर जाकर उनके हाल-चाल उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी एकत्रित करेगी और इसे बड़े स्तर पर सुविधाओं को देने का प्रयास किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में मुख्य संरक्षक सीएल वर्मा, अध्यक्ष डॉ जे सी दुर्गापाल, डॉ भूपेंद्र वल्दिया, शंकर दत्त भट्ट, मनोहर सिंह नेगी, डॉ वसुधा पंत, आशीष वर्मा, गिरीश मल्होत्रा सहित समूह से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे।

Check Also

news logo

ताकुला और धौलादेवी ब्लॉक के 10 विद्यार्थियों को मिलेगी मंजुल स्मृति छात्र​वृत्ति, इस दिन होगा कार्यक्रम

  अल्मोड़ा: मंजुल स्मृति छात्रवृत्ति आयोजन समिति द्वारा इस बार नगर स्थित राजा आनंद सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *