Breaking News

द्वाराहाट:: आपातकाल की 50 वी बरसी को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया, जेल जाने वालों का हुआ सम्मान

अल्मोड़ा। द्वाराहाट नगर पंचायत सभागार में भाजपा की जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट की अध्यक्षता में 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया गया।

मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने कहा कि जिस तरह से आपातकाल में कांग्रेस सरकार द्वारा पूरे देश में आम जनमानस से लेकर प्रत्येक वर्ग के लोगों को यातनाएं दी। उसको इतिहास में कभी भुलाया नहीं जा सकता। लाखों लोगों की हत्याओं के साथ देश के लोगों साथ अत्याचार किया गया। यह लोकतंत्र की विरोधी कांग्रेस का चरित्र आज भी जीवित है।

 

 

जिला महामंत्री विनोद भट्ट के संचालन में भाजपा नेता मोहन नेगी ध्यान सिंह आदि द्वारा भी संबोधित किया गया। आपातकाल के दौरान जेल गये स्व. बिपिन त्रिपाठी के भाई रमेश त्रिपाठी, स्व. दान सिंह रौतेला के पुत्र जगत सिंह रौतेला और रानीखेत निवासी संघ के संस्थापक सदस्य व प्रमुख व्यवसायी स्व. लीलाधर नेगी के पुत्र छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मोहन नेगी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में भूपेंद्र कांडपाल, हरीश भट्ट, राजेंद्र रौतेला, गिरीश चौधरी, सुधीर मठपाल, धीरेंद्र मठपाल, युगल किशोर आर्या, नंदिता भट्ट, लक्ष्मी आर्या, बीना चौधरी, रेखा मेहरा, बिंदु किरौला, मुकेश पांडेय, महेश कैड़ा आदि मौजूद रहे।

 

Check Also

news logo

ताकुला और धौलादेवी ब्लॉक के 10 विद्यार्थियों को मिलेगी मंजुल स्मृति छात्र​वृत्ति, इस दिन होगा कार्यक्रम

  अल्मोड़ा: मंजुल स्मृति छात्रवृत्ति आयोजन समिति द्वारा इस बार नगर स्थित राजा आनंद सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *