Breaking News

Almora-(big breaking):: भाजपा ने जारी की जिपं सदस्य पदों पर समर्थित प्रत्याशियों की लिस्ट, यहां देखें सूची

अल्मोड़ा। पंचायत चुनाव को लेकर इन दिनों सरगर्मियां तेज है। 2 जुलाई से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है तो वहीं प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत जिसमें की जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान के अलावा वार्ड के सदस्यों का निर्वाचन की प्रक्रिया भी नामांकन प्रक्रिया के साथ शुरू हो चुकी है।

अल्मोड़ा में बीते रोज जहां कांग्रेस ने जिला पंचायत सदस्य के पदों पर अपने अधिकृत प्रत्यशियों की सूची जारी की थी। वहीं, आज देर शाम बीजेपी ने पंचायत चुनाव के लिए अपने समर्थित प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है।

कुछ सीटे ऐसी भी थी जिसमे भाजपा से आधा दर्जन कार्यकर्ताओं ने दावेदारी की थी, ऐसे में कुछ लोग पहली बाधा पार करने में कामयाब हुए तो उम्मीदवारी कर रहे कई के हाथ निराशा लगी है।

बता दें कि उत्तराखंड में पहले चरण में 24 जुलाई और दूसरे चरण में 28 जुलाई को वोटिंग होगी। वहीं, आगामी 31 जुलाई को एक साथ वोटों की गिनती की जाएगी।

 

यहां देखें लिस्ट-

Check Also

बिनसर वनाग्नि कांड की बरसी पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, परिजनों को स्थाई नौकरी और वनाग्नि नियंत्रण के लिए ठोस नीति बनाने की उठी मांग

​अल्मोड़ा: बिनसर वन्य जीव विहार वनाग्नि कांड की बरसी पर क्षेत्र में विभिन्न संगठनों और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *