Breaking News
Oplus_131072

कांग्रेस नेता शैलेंद्र दर्जनों कार्यकर्ताओं संग भाजपा में शामिल

अल्मोड़ा। भाजपा द्वारा नपं सभागार में पंचायत चुनाव को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट की मौजूदगी में कांग्रेस नेता शैलेंद्र रावत ने दर्जनों लोगों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख भूपाल रावत एवं निवर्तमान जिपं सदस्य कौशल्या रावत के पुत्र शैलेन्द्र नौगांव इंटर कॉलेज के प्रबंधक भी हैं। जिलाध्यक्ष भट्ट ने कहा कि पार्टी रीति नीति को समझते हुए सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे जिला सहित प्रदेश में पंचायत चुनावों में भाजपा परचम लहराएगी। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा फूल मालाओं के साथ सभी का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में चुनाव में दावेदारी कर रहे गिरीश चौधरी, हिमानी रावत, चंद्रशेखर जोशी सहित दो दर्जन उमीदवारों की उपस्थिति रही। इनके अलावा कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विजय बजेठा, महेश कैरा, सुधीर मठपाल, भूपेंद्र कांडपाल, मुकुल साह, मदन मोहन पाण्डेय, विनोद भट्ट, धीरन्द्र मठपाल, संजय मठपाल, वीरेन्द्र नेगी, हरीश भट्ट, पंकज तिवारी, नरेन्द्र, गगनदीप वर्मा, आशीष वर्मा, प्रताप सिंह, मनोहर सिंह, केवल सती, भुवन कबडवाल, धीरेन्द्र पाण्डेय, लक्ष्मी आर्या, पूजा साह, बीना चौधरी आदि मौजूद रहे।

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *