Breaking News
Oplus_131072

डे केयर संस्था की बैठक, वेंटिलेटर वाहन एम्बुलेंस की उठाई मांग

अल्मोड़ा। डे केयर संस्था की बैठक नगर निगम सभागार में आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अल्मोड़ा में वेंटिलेटर वाहन एम्बुलेंस नहीं होने से बहुत असुविधा हो रही है। जल्द से वेंटिलेटर वाहन की व्यवस्था करने की मांग की गई। ताकि जरूरत के समय मरीज को उसका फायदा मिल सके। इस दौरान अन्य कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।

बैठक के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। जिसमें संस्था से जुड़े वरिष्ठ नागरिकों ने शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन, आक्सीजन लेवल आदि की जांच कराई। स्वास्थ्य टीम ने सभी को आवश्यक सलाह दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हेम चंद्र जोशी और संचालन एमसी कांडपाल ने किया। बैठक में आनंद सिंह बगडवाल, पीएस सत्याल, लक्ष्मण सिंह‌ ऐठानी, डॉ जेसी दुर्गापाल, सुनयना मेहरा, गजेन्द्र सिह नेगी, चन्द्रमणी भट्ट, गिरीश चन्द्र जोशी, शांति साह, डॉ गोकुल सिह रावत, ललित मोहन पंत, रमा भट्ट, पुष्पा कैड़ा, तारा चन्द्र साह आदि मौजूद रहे।

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *