Breaking News
Oplus_131072

पंचायत चुनाव को लेकर BJP ने झोंकी ताकत, गोलना करड़िया सीट से जिपं प्रत्याशी प्रेम लटवाल के पक्ष में भाजपाइयों ने मांगे वोट

 

अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार भी जोर पकड़ रहा है। जिपं सदस्य पद के उम्मीदवारों ने जीत के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ है। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांग रहे हैं।

गोलना करड़िया सीट से भाजपा ने प्रेम सिंह लटवाल को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र भ्रमण कर मतदाताओं से प्रेम लटवाल के पक्ष में वोट देने की अपील की।

 

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पंचायत क्षेत्र प्रभारी धर्मेंद्र बिष्ट, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत कराया और भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की।

 

पूर्व विस उपाध्यक्ष चौहान ने कहा कि कहा, केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई गई अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को लाभ आज ग्रामीण जनता को मिल रहा हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में लोग एक बार फिर भाजपा उम्मीदवारों को जीताने का मन बना चुके हैं।

 

भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर वे लोगों के बीच में जा रहे हैं और लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बता रहे हैं। जहां-जहां वें जा रहे हैं वहां लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है लोगों के उत्साह को देखते हुए यह लगता है कि भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी प्रेम सिंह लटवाल गोलना करड़िया क्षेत्र से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।

 

पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि उनके द्वारा लगातार हर क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा है और भजापा के पक्ष में लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है, उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी प्रत्याशियों को क्षेत्र के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। गोलना करड़िया क्षेत्र में भी लोग भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह लटवाल को लेकर बहुत ही उत्साहित हैं उन्हें लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों को हर क्षेत्र में लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है जिससे यह निश्चित है कि जिला पंचायत में भाजपा का अध्यक्ष बनेगा और जिसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और तेजी से होगा।

 

जिला पंचायत क्षेत्र प्रभारी धर्मेंद्र बिष्ट ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है जिससे लोग उत्साहित हैं उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों का यह मानना है कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है और हमारे क्षेत्र से भी भाजपा का उम्मीदवार जीत के जाएगा तो क्षेत्र का विकास और तेजी से हो गया होगा, इसलिए लोग प्रेम सिंह लटवाल को अपना पूरा समर्थन दे हैं।

 

इस दौरान प्रत्याशी प्रेम लटवाल, त्रिलोक रौतेला, शंभू जोशी दर्शन नैनवाल, हरेंद्र बिष्ट, महिमा बिष्ट, राहुल बिष्ट, कृपाल राम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Check Also

Almora: जिस चुनाव चिन्ह को लेकर बीडीसी उम्मीदवार ने किया प्रचार, चुनाव के दिन वह बैलेट पेपर से गायब!, इस वजह से हुई चूक

अल्मोड़ा। दूसरे चरण के मतदान में सोमवार को द्वाराहाट ब्लाक के मल्ली बिठोली में बवाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

preload imagepreload image
15:39