Breaking News
Kotwali
Kotwali almora

Almora:: “मुछे मत ढूंढना, मैं घर से जा रही हूं”, नोट छोड़कर नाबालिग छात्रा घर से फरार

अल्मोड़ा। नगर निवासी एक दसवीं की छात्रा अचानक घर से फरार हो गई। छात्रा घर से स्कूल के लिए निकली थी। लेकिन वापस घर नहीं लौटी। लापता छात्रा अपने घर में एक नोट छोड़कर गई है जिसमें लिखा है कि “मुछे मत ढूंढना, मैं घर से जा रही हूं”।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 15 वर्षीय छात्रा जो नगर के एक सरकारी स्कूल में दसवीं की छात्रा है गत पांच अगस्त को सुबह सात बजे रोजाना की तरह स्कूल के लिए निकली। वापस जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसके दोस्तों व अन्य लोगों से उसकी जानकारी ली लेकिन दोस्तों से पता चला कि वह स्कूल पहुंची ही नहीं थी।

 

परिजनों ने उसके कमरे की तलाशी ली, तो वहां स्कूल कॉपी में एक नोट मिला जिसमें छात्रा ने उसे न ढूंढने और घर से जाने की बात लिखी है। परिजनों द्वारा उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। अब छात्रा के पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

छात्रा व उसका परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। जो वर्तमान में जिला मुख्यालय स्थित अपने भवन में रहते हैं। छात्रा के पिता मेहनत मजदूरी का काम करते है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।

 

परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी किसी एक युवक से फ़ोन में बात करती थी। ऐसे में परिजनों को शक है कि उनकी बेटी को वही युवक बहलाफुसला कर भगा ले गया है।

 

कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। छात्रा की खोजबीन के प्रयास जारी है।

Check Also

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर विद्या कुमार भूषण का दो दिवसीय अल्मोड़ा दौरा, वनाग्नि से निपटने की तैयारी परखी

-फायर फाइटर्स और महिला समूहों से किया सीधा संवाद   ​अल्मोड़ा: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *