Breaking News
panchayat chunav
panchayat chunav

ब्लॉक प्रमुख चुनाव: अल्मोड़ा के 11 में से सात विकासखंडों में BJP ने लहराया परचम, तीन की कमान कांग्रेसियों को

अल्मोड़ा। जिले के कुल 11 विकासखंडों में से सात पर भाजपा अधिकृत प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया है। कांग्रेस ने तीन और एक ब्लाक में निर्दलीय प्रत्याशी ने क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद पर जीत दर्ज की है।

सल्ट में कांग्रेस की कंचन रावत और ताकुला में भाजपा की मीनाक्षी आर्या निर्विरोध क्षेत्र पंचायत प्रमुख चुनीं गईं। स्याल्दे में भाजपा के मथुरा दत्त प्रमुख बने। मथुरा दत्त को 30 और भूपाल सिंह को छह मत मिले।

 

भैंसियाछाना में भाजपा की नीमा आर्या को 16 और प्रतिद्वंदी सूरज कुमार को पांच वोट मिले। हवालबाग में भाजपा प्रत्याशी हिमानी कुंडू ने एकतरफा जीत दर्ज की। हिमानी को 32 और निवर्तमान प्रमुख बबीता भाकुनी को आठ वोट मिले।

 

चौखुटिया में भाजपा की चेतना नेगी ने प्रमुख पद पर 11 वोट से जीत दर्ज की। चेतना नेगी को 22 और महेश लाल को 11 मत पड़े। लमगड़ा में भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक रावत विजय हुए। यहां राधा बिष्ट को 12, कांग्रेस प्रत्याशी विनीत बोरा को 9 और त्रिलोक सिंह को 17 वोट पड़े।

धौलादेवी में तीसरे राउंड की काउंटिंग में वरीयता गणना से विजेता का फैसला हुआ। यहां कांग्रेस की लीला बिष्ट जीतीं हैं। दूसरे राउंड तक आशा नेगी को 7, चित्रलेखा सिंग्वाल को 12 एवं मीना भैसोड़ा को 9 और लीला बिष्ट को 12 मत मिले।

 

ताड़ीखेत में बबली मेहरा (निर्दलीय) ने जीत दर्ज की। भिकियासैंण में भाजपा के सतीश नैनवाल प्रमुख चुने गए। सतीश रानीखेत से भाजपा विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई हैं। यहां दीपक करगेती को 11 और सतीश नैनवाल को 13 मत पड़े। जबकि तीसरी प्रत्याशी गीता देवी को शून्य मत हासिल हुआ।

 

द्वाराहाट में कांग्रेस की आरती किरौला प्रमुख बनीं। आरती को 23, कुंती फुलारा को एक, भाजपा प्रत्याशी ममता भट्ट को 15 वोट पड़े। नवनिर्वाचित प्रमुख आरती किरौला निवर्तमान प्रमुख व रानीखेत कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक किरौला की बहन हैं।

 

प्रमुख के चुनाव से ठीक एक दिन पहले बुधवार को द्वाराहाट में दो महिला बीडीसी के पतियों के कथित अपहरण मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ था। गुरुवार को मतगणना से ठीक पहले द्वाराहाट ब्लॉक के बाहर तनाव की स्थिति रही। भाजपा-कांग्रेस समर्थकों में जमकर लात घूंसे चले। बाद में किसी तरह मामले को शांत कराया गया।

 

Check Also

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे व्यक्ति का वीडियो वायरल, पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *