Breaking News
Oplus_131072

द्वाराहाट गोलीकांड: फायरिंग करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार, एक के खिलाफ दर्ज हैं पांच मुकदमें

अल्मोड़ा। द्वाराहाट में ब्लाक प्रमुख के चुनाव के दौरान हुए गोलीकांड में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक वाहन को सीज किया गया है। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

 

14 अगस्त को द्वाराहाट में ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव के दौरान चुनावी रंजिश के चलते हुई फायरिंग की घटना ने सनसनी मचा दी थी। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। इस घटना की गूंज प्रदेशभर में गई। लोगों द्वारा पहाड़ के शांत वातावरण में इस तरह की आपराधिक घटना का विरोध किया गया। इस मामले में भाजपा नेता कैलाश भट्ट द्वारा द्वाराहाट थाना में नामजद तहरीर सौंपी गई थी। हरकत में आई पुलिस ने अब मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी देवेंद्र पींचा ने शनिवार को गोलीकांड की वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि कैलाश भट्ट द्वारा कुछ लोगों पर आपराधिक षडयंत्र कर उनके होटल में आकर गोली चलाकर उनकी हत्या करने का प्रयास का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस द्वारा तुरंत केस दर्ज किया गया और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया।

एसएसपी ने बताया कि करीब 50 सीसीटीवी कैमरों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। शनिवार तड़के कर्बला से दो सौ मी. बेस अस्पताल की ओर से वाहन संख्या यूके 04वी 7997 में सवार तीन हमलावरों जिसमें फतेहपुर थाना मुखानी, नैनीताल निवासी राहुल रावत (23) पुत्र अनिल सिंह रावत, ग्राम पिठोली मुक्तेश्वर हाल निवासी विवेक विहार मुखानी, नैनीताल महेन्द्र सिह घनेला उर्फ सोनू घनेला (29) पुत्र बहादूर सिह घनेला एवं पनियाली कटथरिया थाना मुखानी, नैनीताल निवासी कमल पालीवाल (23) पुत्र इन्दरदेव पालीवाल को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया आरोपित महेंद्र सिंह उर्फ सोनू के खिलाफ नैनीताल जिले में पूर्व में गुंडा एक्ट, आबकारी, वन अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में कुल पांच मुकदमें दर्ज हैं।

पुलिस से बचने के लिए वापस अल्मोड़ा आए थे बदमाश

अल्मोड़ा। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपित हल्द्वानी को रवाना हो गए थे। लेकिन भीमताल में पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़े जाने के डर से आरोपित महेंद्र सिंह घनेला उर्फ सोनू ने अपनी रिवाल्वर झील में फेंक दी। जिसके बाद तीनों बदमाश पुलिस से बचने के लिए वापस अल्मोड़ा लौट आए। लेकिन यहां पुलिस ने तीनों बदमाशों को धर दबोचा।

किसकी शह पर चलाई गोली

अल्मोड़ा। द्वाराहाट में हुए गोलीकांड के बाद सवाल यह उठ रहे हैं कि आरोपित हथियार लेकर हल्द्वानी से द्वाराहाट तक कैसे पहुंचे? किसकी शह और किस भरोसे पर उन्होंने लोकतंत्र के पर्व के दौरान गोलियां बरसाने की हिम्मत दिखाई? जिस तरह इस गोलीकांड को अंजाम दिया गया उससे साफ है कि यह कोई मामूली चुनावी रंजिश नहीं थी। बल्कि एक सुनियोजित हमला था। तीनों बदमाश किसकी शह पर यहां पहुंचे थे, इस मामले में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।

 

 

Check Also

सूचना कार्यालय में तैनात टेक्निकल सहायक हरीश सिंह बिष्ट हुए सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई दी

​अल्मोड़ा: सूचना कार्यालय में कार्यरत टेक्निकल सहायक हरीश सिंह बिष्ट अपनी 41 वर्षों की समर्पित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *