Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा के ध्रुव रावत की जोड़ी ने जीता कैमरून बैडमिंटन इंटरनेशनल पुरुष युगल का खिताब, मिश्रित युगल में ध्रुव ने जीता कांस्य

अल्मोड़ा। कैमरून बैडमिंटन इंटरनेशनल के युगल वर्ग में अल्मोड़ा के ध्रुव रावत ने अपने जोड़ीदार सूरज गोआला के साथ भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। फाइनल में ध्रुव रावत व सूरज गोआला की जोड़ी ने जापान की जोड़ी अकीरा हांडा एवं शुन सैतो को 21-13 व 21-14 से सीधे सेटों में हराकर पुरुष युगल वर्ग का खिताब जीत लिया है।

 

उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने जानकारी देते हुए बताया कि सेमी फाइनल में ध्रुव की जोड़ी ने हमवतन हरी भारती एवं भरतसंजय एस की जोड़ी को 21-14 व 21-15 से आसानी से हराया था। मिश्रित युगल में ध्रुव रावत ने अपनी जोड़ीदार मनीषा के साथ खेलते हुए कांस्य पदक जीता। सेमी फाइनल में ध्रुव रावत की मिश्रित युगल की जोड़ी को इंडोनेशिया की जोड़ी एम नवाफ एवं नहाया मुहेफा की जोड़ी से 18-21 व 18-21 से हार का सामना करना पड़ा।

 

उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ अलकनंदा अशोक, कोच डीके सेन, जिला बैडमिंटन संघ के चेयरमैन राम अवतार, अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, अतुल जोशी, उपाध्यक्ष प्रशासनिक गोकुल सिंह मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, सचिव डॉ. संतोष बिष्ट, सह सचिव संजय नज्जौन, समन्वयक विजय प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी डीके जोशी, सलाहकार जगमोहन सिंह फर्त्याल, शेखर लखचौरा, प्रतीक महरा, हेम पाण्डेय, जयमित्र बिष्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, अरुण बंग्याल समेत सभी पदाधिकारियों, खेल प्रेमियों ने ध्रुव रावत की इस उपलब्धि और शानदार प्रदर्शन पर उन्हें व उनके माता-पिता को बधाई प्रेषित की है।

 

 

Check Also

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे व्यक्ति का वीडियो वायरल, पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *