Breaking News
Oplus_131072

नगर व्यापार मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

अल्मोड़ा। नगर व्यापार मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट उर्फ राजू का निधन हो गया है। वह 53 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना से व्यापारियों समेत पूरे नगरभर में शोक की लहर फैल गयी।

जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह से मिली जानकारी के मुताबिक राजेन्द्र बिष्ट ने गुरुवार यानी आज सुबह अपने निवास स्थान चौक बाजार में अंतिम सांस ली। आज ही स्थानीय विश्वनाथ घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका एक बेटा और दो बेटियाँ है।

जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, महामंत्री भैरव गोस्वामी समेत व्यापार मंडल ले सभी पदाधिकारियों व व्यापारियों ने शोक जताया है।

 

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *