Breaking News
Oplus_131072

बिग ब्रेकिंग:: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कल से दो दिवसीय अल्मोड़ा दौरे पर, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

 

अल्मोड़ा। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय जिले के भ्रमण पर आ रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति के दौरे के दृष्टिगत प्रशासन व पुलिस महकमें ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने में जुटे हैं।

 

गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इन दिनों कुमाऊं के दौरे पर हैं। इसी क्रम में वह 28 अक्टूबर यानि मंगलवार से अल्मोड़ा जिले के दौरे पर रहेंगे। प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत संजय कुमार ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति 28 अक्टूबर को 08ः30 बजे राजभवन नैनीताल से प्रस्थान कर 12ः30 बजे द्वाराहाट पहुॅचकर एडीआई माउण्ट भूमकिया, द्वाराहाट में विश्राम करेंगे। शाम 3 बजे एडीआई माउण्ट भूमकिया, द्वाराहाट से प्रस्थान कर दूनागिरी रिट्रीट पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

 

 

उन्होंने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति 29 अक्टूबर को सुबह 9 बजे दूनागिरी रिट्रीट से प्रस्थान कर महाअवतार बाबा लाहिरी महर्षि गुफा पहुंचकर दर्शन करेंगे। 11ः30 बजे महाअवतार बाबा लाहिरी महर्षि गुफा से प्रस्थान कर 1 बजे होटल अवतार कुकुछाना पहुंचेंगे। 2 बजे होटल से दूनागिरी रिट्रीट पहुंचकर विश्राम करेंगे। 03ः30 बजे दूनागिरी रिट्रीट से राजभवन नैनीताल के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

वीवीआईपी ड्यूटी में लगे पुलिस बल को किया ब्रीफ

अल्मोड़ा। पूर्व महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे को देखते हुए पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। सोमवार को द्वाराहाट में एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ किया गया। वीवीआईपी ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी, कर्मचारियों को सजग रहते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने व अपने ड्यूटी प्वाइंटों भली-भांति जानकारी करने हेतु निर्देश दिये गये। ब्रीफिंग के दौरान सीओ रानीखेत विमल प्रसाद, एसएचओ द्वाराहाट विनोद जोशी, एसएचओ चौखुटिया अशोक कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा एएसपी हरबंस सिंह द्वारा रानीखेत में पुलिस बल को ब्रीफ किया। यहां एसएचओ रानीखेत कोतवाली अशोक कुमार धनकड़ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Check Also

द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय के लिए आमरण अनशन जारी, आक्रोशित जनता ने घेरी तहसील

द्वाराहाट (अल्मोड़ा): द्वाराहाट में स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय को इसी सत्र से संचालित किए जाने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *