Breaking News
Oplus_131072

Almora:: केनरा बैंक के नए भवन का हुआ उद्घाटन, मुख्य अतिथि डीआईओ सत्यपाल सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ

 

 

अल्मोड़ा: केनरा बैंक की अल्मोड़ा शाखा के नए भवन का उद्घाटन किया गया। एसएसपी कार्यालय के पास, मॉल रोड में स्थित शाखा के नए भवन का मुख्य अतिथि जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि डीआईओ सत्यपाल सिंह पूर्व में केनरा बैंक के स्टाफ सदस्य रह चुके हैं।

 

उद्घाटन अवसर पर हवन-पूजन कर भवन का शुभारंभ किया गया। इससे पहले केनरा बैंक की यह शाखा होटल हिमसागर के भूतल में संचालित थी। बैंक के अधिकारियों के मुताबिक नए भवन में बैंक की सभी सुविधाओं के साथ ग्राहकों के लिए और अधिक सुलभ व सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया गया है।

 

इस अवसर पर बैंक के संभागीय प्रबंधक अखिल कुमार विश्नोई, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक भानुभाष्कर फुलोरिया, प्रबंधक अशोक सिंह बिष्ट सहित बैंक के अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं सम्मानित खाताधारक मौजूद रहे।

 

मुख्य अतिथि डीआईओ सिंह ने बैंक परिवार को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी। और कहा कि केनरा बैंक की नई शाखा न केवल बैंकिंग सेवाओं को और अधिक आधुनिक व सुलभ बनाएगी, बल्कि स्थानीय नागरिकों के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

 

उधर, स्थानीय नागरिकों ने भी बैंक के नए भवन व बैंक के अधिकारियों के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इससे उन्हें बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने में सहूलियत मिलेगी।

 

Check Also

traffic diverted

Kainchi Dham Mela:: अल्मोड़ा पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान, 13 से 16 जून तक लागू रहेंगे नियम

अल्मोड़ा: कैंची धाम स्थित सुप्रसिद्ध बाबा नीब करौरी आश्रम के आगामी 15 जून को होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *