Breaking News

सड़कों की बदहाली पर फूटा लोगों का आक्रोश, तहसील में किया धरना-प्रदर्शन

 

 

अल्मोड़ा। द्वाराहाट क्षेत्र में एनपीसीसी विभाग द्वारा निर्माणाधीन एवं अधूरे छोड़े गए सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख आरती किरौला के नेतृत्व में तहसील में धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम द्वाराहाट को ज्ञापन सौंपकर जल्द सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि एनपीसीसी विभाग द्वारा बनाई गई मल्ली मिरई-बग्वालीपोखर, जाख-बैनाली, कुकुछीना-मंगलीखान-नायल के अलावा लोनिवि की पिनोली, कोटिला आदि गांवों को जोड़ने वाली सड़कों की हालत काफी खराब हो चुकी है। जगह जगह गड्ढे होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। बारिश के मौसम में सड़कें दलदल में तब्दील हो जाती हैं। कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। भविष्य में भी दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है।

 

 

ग्रामीणों ने कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों को जानकारी देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण 20 नवंबर से वृहद आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

धरना-प्रदर्शन में प्रकाश सिंह अधिकारी, कमल साह, सुनील कांडपाल, निर्मल मठपाल, जगदीश आर्या, प्रताप रावत, शंकर जोशी, कैलाश अधिकारी, गोपाल रौतेला, जगत सिंह, गोपाल सिंह, उमेश बिष्ट, बीना कबडवाल, तारा सिंह अधिकारी, जोधा सिंह, धन सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Check Also

traffic diverted

Kainchi Dham Mela:: अल्मोड़ा पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान, 13 से 16 जून तक लागू रहेंगे नियम

अल्मोड़ा: कैंची धाम स्थित सुप्रसिद्ध बाबा नीब करौरी आश्रम के आगामी 15 जून को होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *