अल्मोड़ा। कीर्ति चक्र से सम्मानित शहीद भूपाल सिंह मेहता के बलिदान दिवस पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बल्टा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी के उप महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शहीद के परिजनों, पूर्व सैनिकों, स्कूली छात्र छात्राओं समेत कई लोगों ने प्रतिभाग किया।
क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल (SSB) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में शहीद उप निरीक्षक भूपाल सिंह मेहता के देश के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें नमन किया गया। स्कूली छात्र छात्राओं ने देशभक्ति व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। सभा की अध्यक्षता ग्राम सभा बल्टा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन सिंह मेहता ने की। कार्यक्रम में शहीद भूपाल सिंह के पुत्र अभितोष मेहता व उनके अन्य परिवारिक सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद पूर्व सैनिकों द्वारा एसएसबी के इस कार्यक्रम की सराहना की।
कार्यक्रम में जिला पंचाय सदस्य प्रदीप मेहता, जिपं सदस्य गोलनाकरड़िया प्रेम सिंह लटवाल, पूर्व दर्जाधारी गोविंद पिलख्वाल, दीपक मेहता, पूनम देवी, हेमलता पांडे, एसएसबी से सहायक बलकर्मी फूल सिंह मीणा समेत कई स्थानीय लोग व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News


