Breaking News
Oplus_131072

धौलछीना में रामलीला की धूम, अहंकारी रावण के दरबार में अंगद ने दिखाया श्रीराम का पराक्रम

अंगद-रावण संवाद से रोमांचित हुए दर्शक
धौलछीना में देर रात तक हो रहा रामलीला का मंचन

 

अल्मोड़ा। भैसियाछाना विकासखंड के धौलछीना में गुरुवार देर रात तक कलाकारों द्वारा अंगद रावण संवाद समेत कई दृश्यों का मंचन किया गया। अंगद रावण के प्रभावशाली मंचन से दर्शक रोमांचित हो उठे। और कलाकारों ने उत्कृष्ट मंचन के बदौलत दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।

मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने अष्टम दिवस की लीला का शुभारंभ करते हुए सभी लोगों से भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। अंगद रावण संवाद के अतिरिक्त हनुमान का लंका में प्रवेश, हनुमान सीता संवाद, अक्षय कुमार वध, लंका दहन, मंदोदरी रावण संवाद, विभीषण रावण संवाद, विभीषण शरणागति आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। यहां रावण की भूमिका उमेश मनराल, हनुमान प्रशांत रावत, मेघनाथ सूरज मेहरा, विभीषण दिव्यांश रावत, सीता काजल बोरा, अंगद जयदीप बोरा, अक्षय कुमार अमन मेहरा ने निभाया।

 

इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख भैसियाछाना नीमा आर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रवि रौतेला, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा कुंदन लटवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, विनोद वर्मा, रवि बनौला, गोपाल मेहता, हेमंत लाल शाह, दिगंबर सुयाल, पवन बनोला, अंकित गैड़ा, हरीश बनौला, संजय तिलाड़ा, बलदेव आर्या, दीवान मेहता आदि लोग मौजूद रहे।

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *