Breaking News

समस्याओं का हल नहीं तो ग्रामीण करेंगे सामूहिक भूख हड़ताल, पढ़ें पूरी खबर

 

अल्मोड़ा। बसेरा बैंड से धन्यारी रोड निर्माण सहित अन्य समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन तीसरे रोज भी जारी है। ग्रामीणों ने समस्याओं का स्थाई समाधान नहीं होने पर सामूहिक भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।

 

ग्रामीणों ने कहा कि बसेरा बैंड से धन्यारी रोड निर्माण, तिपौला स्थित पंपहाउस में नई मोटर स्थापित करने तथा जलजीवन मिशन के कार्य शुरू करवाने को लेकर ग्रामीण 2023 से तीन आंदोलन कर चुके हैं। समाधान के नाम पर हर बार समझौता कर लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया जा रहा।

 

नाराज ग्रामीणों ने पिनोली कौटिया मोटरमार्ग निर्माण कार्य शुरू करवाने, कफड़ा किरोली, दड़माड़ कोट्यूड़ा तथा छबीसा कफड़ा मोटरमार्गों का सुधारीकरण, पशु चिकित्सा केंद्र कफड़ा में पशु प्रसार अधिकारी की स्थाई नियुक्ति आदि मांगें भी प्रमुखता से उठाई हैं।

 

यहां ग्राम प्रधान प्रकाश अधिकारी, प्रताप रावत, हरीश किरौला, बीरबल सिंह, पूरन सिंह, बालम सिंह, रमा देवी, रेबा देवी, गोपा अधिकारी, तुलसी देवी, कमला देवी, हीरा देवी, बसंती देवी, रेवती देवी, मथुरा देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Check Also

Big news

शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में हुई विभागीय समीक्षा बैठक, TET की अनिवार्यता, प्रमोशन समेत कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

-मंत्री बोले, सेवारत शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता का शीघ्र होगा समाधान -कहा, विभागीय अधिकारी शिक्षक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *