Breaking News
Oplus_131072

हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार से हिंदू संगठनों में आक्रोश, विहिप व बजरंग दल ने बांग्लादेश सरकार का फूंका पुतला

अल्मोडा। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर बढ़ रहे अत्याचार और कई लोगों की नृशंस हत्या करने के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद तथा बजरंग दल ने शिखर तिराहे में बांग्लादेश की सरकार का पुतला दहन किया। तथा हिन्दू विरोधी गतिविधियों, हिंसक घटनाओं पर रोक लगाने तथा दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की गई।

 

इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद कट्टर पंथी गतिविधियां निरंतर बढ़ती जा रही हैं और उनके निशाने पर हिंदुओं के मन्दिर, प्रतिष्ठान, व्यापारिक केन्द्र, सम्पत्ति व हिंदू लोग है। कहा कि जिस तरह हिंदू युवक दीपू दास को प्रताड़ित किया और लाठी डंडो से पीट पीटकर उसकी नृशंश हत्या कर दी गई वह असहनीय है। इन सब हिंसक तथा बर्बरतापूर्ण घटनाओं के वीडियो बनाकर तत्काल सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए। आरोप लगाया कि यह सब वहां की सरकार की मिलीभगत तथा संरक्षण में किया जा रहा है।

 

बजरंग दल व विहिप के पदाधिकारियों द्वारा हिन्दू विरोधी गतिविधियों, हिंसक घटनाओं पर रोक लगाने तथा दोषियों को कड़ी सजा दिलाने, दीपू दास के परिवार को न्याय दिलाने, अल्पसंख्यक हिन्दुओं की सुरक्षा दिलाने की मांग की गई।

 

पुतला दहन कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि, वेद प्रकाश, जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल सिंह नयाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, अमित साह मोनू, कैलाश गुरुरानी, जगमोहन बिष्ट, संजय बिष्ट, सौरभ वर्मा, प्रकाश लोहनी, एके सिकंदर पवार, राजेन्द्र सिंह कनवाल, रवि जोशी, हरीश लाल, जगदीश नैनवाल, नीरज सांगा, मनीषा फर्त्याल, कमलेश भट्ट, रोहित कुमाल्टा, पवन, प्रमोद लोहनी, भगवान जोशी, दक्ष पवार, तुषार साह, जगत भट्ट, हिमाल शर्मा, आनन्द रावत, प्रमोद आर्या, राजेन्द्र सिंह रावत, कमल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे व्यक्ति का वीडियो वायरल, पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *