Breaking News
Oplus_131072

प्रदर्शनी में पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और योगदान को दर्शाया, काव्य गोष्ठी का भी हुआ आयोजन

अल्मोड़ा। भाजपा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयीकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। और सप्ताह भर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में शुक्रवार को चौघानपाटा में पूर्व पीएम अटल के जीवन पर आधारित एक प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें उनके विचारों और योगदान को दर्शाया गया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि पूर्व पीएम अटल केवल एक नेता नहीं बल्कि एक सोच थे और सभी के दिलों पर राज करते थे। नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा अधिकांश राज्यों में आज एनडीए की सरकार हैं, जो पूर्व पीएम अटल के सपनों को साकार कर रही हैं। यहां पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, नरेंद्र आगरी, मनोज जोशी, अर्जुन बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, कैलाश गुरुरानी, ललित मेहता, निशा बिष्ट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उधर, हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम के सभागार में काव्य गोष्ठी हुई। जिसमें कवियों ने पूर्व पीएम अटल के जीवन व कार्यकाल पर स्वरचित कविता पाठ कर दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया। यहां कंचन कुमार तिवारी, डॉ. दिलीप सिंह बोरा, त्रिभुवन गिरी महाराज, नवीन बिष्ट आदि ने काव्य पाठ किया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शॉल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर कवियों का स्वागत किया विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर अजय वर्मा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *