Breaking News

डायट में आयोजित सात दिवसीय ‘बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन कोर्स’ कार्यक्रम संपन्न

अल्मोड़ा: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए आयोजित सात दिवसीय बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन कोर्स का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया है। इस मौके पर प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रशिक्षुओं की ओर से प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए गये।

 

उत्तराखंड भारत स्काउट/गाइड के तत्वावधान में आयोजित हुए कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने सात दिनों के दौरान जो प्रशिक्षण प्राप्त किया उसके बारे में अपने विचार रखे और कहा कि उन्होंने इस अवधि में व्यक्तित्व विकास और समाज सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। कहा कि यह प्रशिक्षण काफी उपयोगी और सकारात्मक रहा जो उनके जीवन को सही दिशा की ओर ले जाने में एक सार्थक कदम सिद्ध होगा।

 

इस शिविर में डीएलएड के कुल 35 प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर संचालक मोहन चंद्र भट्ट और संचालिका रेवती बिष्ट ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिविर के दौरान उनके द्वारा जो कुछ भी सीखा गया यदि वे उसे अपने जीवन में अपना सकें तो यह उन्हें देश का चरित्रवान तथा योग्य नागरिक बनाने में सहायक होगा और वे समाज और देश की उन्नति के लिए अपना सकारात्मक योगदान दे सकेंगे।

इस शिविर के दौरान प्रशिक्षक के रूप में राजेंद्र सिंह खडा़यत , शेर राम टम्टा, पूरन चंद्र पांडे, पंकज कुमार आर्या ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया।

 

डायट की ओर प्राचार्य एलएम पांडे, महेंद्र सिंह भंडारी, कमलेश सिराड़ी, हरिवंश बिष्ट , बीसी पांडे, कामाक्षा मिश्रा, दीपा जलाल, रमेश रावत, प्रकाश पंत, हेम जोशी, अशोक बनकोटी आदि मौजूद रहे।

Check Also

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे व्यक्ति का वीडियो वायरल, पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *