अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अधिकृत प्रत्याशी रोहित कुमल्टा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने करीब 280 से अधिक मतों के अंतर से एनएसयूआई प्रत्याशी अमित बिष्ट को मात दी। इस जीत के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। परिसर में जश्न का माहौल है। विवि परिसर प्रशासन की ओर से नतीजों की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।
उपाध्यक्ष पद पर भाष्कर जोशी, उपाध्यक्ष छात्रा पद पर रश्मि पांडे, संयुक्त सचिव पद पर उत्तराखंड छात्र संगठन की सीता चम्याल और सांस्कृतिक सचिव पद पर हिमानी जोशी ने जीत दर्ज की हैं।
मंगलवार 29 सितंबर को हुई वोटिंग में 2028 विद्यार्थियों ने अपने मत का प्रयोग किया। एसएसजे छात्र संघ चुनाव में कुल छह पदों के लिए चुनाव हुआ था। जबकि सचिव व कोषाध्यक्ष पद पर एक एक नामांकन होने से इन दोनोें पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।
India Bharat News Latest Online Breaking News