Breaking News
Oplus_131072

दशहरा महोत्सव को लेकर बैठक का आयोजन, पु​तला दहन के लिए स्थाई जगह उपलब्ध नहीं कराने पर पदाधिकारियों ने जताई नाराजगी, पढ़ें पूरी खबर

 

अल्मोड़ा: दशहरा महोत्सव की तैयारियों को लेकर दशहरा महोत्सव समिति की बैठक नगर निगम सभागार में आयोजित हुई। बैठक में पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करने के साथ ही आगामी आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से विगत वर्ष की कार्यकारिणी को यथावत रखने का निर्णय लिया गया।

 

बैठक में बताया गया कि पिछले वर्ष के आयोजन के बाद समिति के पास 1,70,600 रुपये की धनराशि शेष है। इसके साथ ही पुतला, दुर्गा पूजा और रामलीला समितियों के पंजीकरण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में पिछले वर्षों के दशहरा आयोजन के दौरान पुतला दहन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्थान की कमी के कारण सामने आई परेशानियों पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष पुतला दहन और सांस्कृतिक कार्यक्रम स्टेडियम परिसर में ही आयोजित किए जाएंगे।

 

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशासन की ओर से हर वर्ष आयोजन के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया जाता रहा है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस कार्यवाही नहीं हो सकी है। इस पर समिति सदस्यों ने नाराजगी जताई और ब्राइट एंड कॉर्नर के समीप जमीन उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन देने का निर्णय लिया।

 

बैठक में नगर की यातायात और विद्युत व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई गई। बाजार क्षेत्र में विद्युत तारों के अधिक संख्या में उलझे होने तथा खुखरी गेट के पास वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनने का मुद्दा उठाया गया। समिति ने संबंधित विभागों से इन समस्याओं के समाधान की मांग करने का निर्णय लिया।

 

समिति की नई जिम्मेदारियां तय

दशहरा महोत्सव समिति के सचिव वैभव पांडे ने अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की की सहमति से समिति के पदाधिकारियों की सूची सार्वजनिक की। समिति में अनुभवी लोगों के साथ युवाओं को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

मुख्य सलाहकार के रूप में ललित लटवाल, दीप सिंह डांगी और मनोज सनवाल, जबकि मुख्य संयोजक धर्मेंद्र बिष्ट बनाए गए हैं। अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की तथा उपाध्यक्ष अशोक पांडे, संजय साह, दीपक साह और दीपचंद्र जोशी होंगे। सचिव वैभव पांडे और उप सचिव आशीष गुरुरानी, निशांत पांडे, विशाल कनवाल एवं सूरज वाणी को बनाया गया है।

 

मुख्य सांस्कृतिक संयोजक मनोज जोशी तथा कोषाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी होंगे। सह संयोजक की जिम्मेदारी शरद अग्रवाल, अश्विनी नेगी, ललित कनवाल, और हितेश वर्मा को दी गई है। सह सांस्कृतिक संयोजक के रूप में देवेंद्र भट्ट, पंकज भगत, दीपक कुमार और सलमान अंसारी को शामिल किया गया है।

 

सोशल मीडिया प्रभारी हर्षित टम्टा, दिनेश मठपाल और बनाए गए हैं। प्रचार-प्रसार प्रमुख हीतेश नेगी, दीक्षित जोशी, पंकज कनवाल और दिनेश थापा होंगे। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी कपिल मल्होत्रा और निर्मल उप्रेती को दी गई है। सलाहकार मंडल में कैलाश गुरुरानी को शामिल किया गया है।

 

बैठक में अजीत कार्की, कैलाश गुरुरानी, ललित लटवाल, प्रकाश पाण्डेय, आनंद बगड़वाल, रवि रौतेला, अमरनाथ सिंह नेगी, अशोक पाण्डेय, मनोज जोशी, प्रकाश भट्ट, सुशील साह, हितेश वर्मा हनी, धर्मेंद्र बिष्ट, दीपक कुमार, विनीत बिष्ट, कृष्ण बहादुर सिंह, आशीष गुरुरानी, रिक्खू साह, कपिल मल्होत्रा, मनोज सनवाल, वैभव पांडे सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Check Also

अल्मोड़ा डीसीबी की चैयरमैन बनीं मिली लटवाल, भावना जोशी बनी उपाध्यक्ष, विभिन्न सहकारी संस्थाओं के लिए प्रतिनिधि चयनित

अल्मोड़ा: जिला सहकारी बैंक में मिली लटवाल अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुईं, जबकि भावना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *