अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर में छात्र संघ चुनाव को लेकर माहौल गरमा गया है। सांस्कृतिक सचिव पद पर चुनावी मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी विकास सिंह ने अपनी प्रतिद्वंद्वी से जुड़े छात्र गुट उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (USF) के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कई आरोप लगाए हैं।
तहरीर में विकास सिंह का आरोप है कि उत्तराखंड क्रांति दल की छात्र विंग यूएसएफ के लोगों ने उन्हें नामांकन वापस लेने के लिए डराया-धमकाया और विश्वविद्यालय परिसर की कैंटीन में उनके खिलाफ भय का माहौल बनाने का प्रयास किया गया। प्रत्याशी का आरोप है कि इस कथित दबाव के चलते उन्हें और उनके साथियों को अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर आशंका है।
मामले को गंभीर बताते हुए विकास सिंह ने पुलिस से खुद और अपने साथियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। तहरीर सामने आने के बाद छात्र संघ चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में चर्चाएं तेज हो गई हैं। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
India Bharat News Latest Online Breaking News