Breaking News

उत्तराखंड (बड़ी खबर): सीएम कार्यालय में लगी आग.. मचा हड़कंप, जांच के आदेश

देहरादून। राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंउ सचिवालय स्थित सीएम कार्यालय में आज अचानक आग लग गई। इस घटना से हड़कंप मच गया। इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने आग पर काबू पाया लिया। जिससे एक बड़ी घटना होने से टल गई।

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मुख्य सचिव ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए है। जब कार्यालय में आग लगी उस दौरान अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन व अन्य अफसर कर्मचारी भी वहां मौजूद थे।

Check Also

कथा और भजन से शिवमय-भक्तिमय हुई आदर्श कॉलोनी माल, शिव महापुराण कथा में उमड़ रहे श्रद्धालु

-व्यास देवेश जोशी बोले, भगवान के भजन से दूर होते हैं जीवन के कष्ट -9 …