Breaking News
Accident logo
Accident logo

सड़क हादसा: खाई में गिरा डंपर… एक की मौत 2 घायल

डेस्क। पर्वतीय अंचलों पर सड़क हादसे थम नहीं रहे है। लगातार हो रहे सड़क हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा रहे है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि हादसे में 2 लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती देर रात करीब 2 बजे चिन्याली सौड़ बल्डोगी-जोगत मोटर मार्ग पर बल्डोगी के पास डंपर वाहन संख्या- UK- 07OB- 0673 दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा।

हादसे के दौरान डंपर में चालक समेत 3 लोग सवार थे। जिसमे एक को मौके पर मौत हो गई। 2 घायलों को उपचार के लिए सीएचसी चिन्यालीसौड़ में भर्ती कराया गया है।

Check Also

अल्मोड़ा: केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा को प्राथमिक शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन, TET अनिवार्यता समाप्त करने व OPS बहाली की मांग

​अल्मोड़ा: उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष …