अल्मोड़ा: यहां सुयाल नदी में सगे नाबालिग भाई-बहन की डूबकर मौत हो गयी। देर रात सूचना के बाद पुलिस व एसडीआरएफ ने रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया। रात करीब 1 बजे विश्वनाथ से करीब डेढ़ किमी दूरी पर नदी से दोनों के शव बरामद कर लिए गए है।
इस घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक ग्राम बख के रहने वाले है। बताया जा रहा है कि भाई-बहन दोपहर में घर से बाजार के लिए निकले थे।
कोतवाल अरुण कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनो के शव जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिए है। आज पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी।
अपडेट खबर यहां पढ़ें-
India Bharat News Latest Online Breaking News