इंडिया भारत न्यूज डेस्क: गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी ने देश का मान बढ़ाया है। चीन में आयोजित यूनिवर्सिटी गेम्स में 20 किलोमीटर वॉक रेस में गोल्डन गर्ल मानसी ने कांस्य पदक जीता। टीम का हिस्सा रहीं मानसी नेगी ने शानदार प्रदर्शन किया।
मानसी के कोच और प्रभारी खेल अधिकारी पौड़ी अनूप बिष्ट ने कहा कि मानसी ने अपने बेहतर प्रदर्शन से पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने पूरी भारतीय टीम को पदक जीतने पर बधाई दी। बताया कि यह प्रतियोगिता 8 अगस्त तक होगी।
मूलरूप से चमोली जनपद की रहने वाली मानसी नेगी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। मानसी नेगी एथलेटिक्स गेम्स में कई नेशनल रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। मानसी ने दिखा दिया है कि बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है पहाड़ की इस बेटी के पहाड़ जैसे बुलंद हौसलों ने बेटियों के लिए एक नई लकीर खींची है।
गोल्डन गर्ल मानसी नेगी ने पिछले साल गुवाहाटी में 11 से 15 नवंबर तक आयोजित 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर-20 महिला वर्ग की 10 हजार मीटर वॉक रेस में स्वर्ण पदक जीता था। मानसी इन दिनों चीन में ही हैं और वह इस चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
India Bharat News Latest Online Breaking News