अल्मोड़ा: भाजपा नेता कुंदन लटवाल ने कांग्रेस पर वीर शहीदों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरोपों की राजनीति करती है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं को हर जगह राजनीति नजर आती है।
प्रेस को जारी एक बयान में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मेरी माटी, मेरा देश अभियान का शुभारंभ हो गया है। यह अभियान उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानिनियों व वीर शहीदों का सम्मान हैं जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। इस प्रकार का अभियान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
लटवाल ने कहा कि मेरी माटी, मेरा देश अभियान उन वीर सपूतों को समर्पित है जिन्होंने अपने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी। अभियान के तहत जहां शहीद वीर सैनिकों के आश्रितों, पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा वही, इस प्रकार के अभियान से लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत होगी।
कुंदन लटवाल ने कहा कि कांग्रेस को जहां इस तरह के अभियान के समर्थन में आना चाहिए, लेकिन वह राजनीति कर रही है। जिससे कांग्रेस की छोटी मानसिकता प्रदर्शित होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से वीर शहीदों की अनदेखी करते आ रही है और इस तरह के अभियान पर राजनीति करना कांग्रेस नेताओं को शोभा नहीं देता और उन्हें अपनी छोटी मानसिकता का प्रदर्शन करना बंद करना चाहिए।
लटवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य सरकार अपने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर इस अभियान के सफलता के लिए दिन रात काम करेगी। ताकि आने वाले पीढ़ियों के लिए यह एक आदर्श के रूप में विकसित हो सके।
India Bharat News Latest Online Breaking News