Breaking News

शारदा पब्लिक स्कूल में मनाया गया ‘ग्रैंड पेरेंट्स डे’

अल्मोड़ा: नगर के शारदा पब्लिक स्कूल में शनिवार को ग्रैंडपेरेंट्स डे मनाया गया। साथ ही क्रिसमस के आगमन पर प्री- प्राइमरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों को स्मृति चिह्न भेट किए गए। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा विविध प्रस्तुतियाँ दी गई। जिनमें स्वागत गीत, जोकर डांस, विविध विषयों पर आधारित थीम डांस, मोबाइल थीम पर आधारित डांस, हुला हूप डांस,रेट्रो और पहाड़ी नृत्य प्रमुख रहे। इसके साथ ही बच्चों के दादा-दादी और नाना-नानी के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन भी किया गया जिनमें सभी दादा-दादी और नाना-नानी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।।

कार्यक्रम में प्रकाश जोशी, माला तिवारी, डॉक्टर एच डी कांडपाल, डॉ भावना सती , जंग बहादुर थापा, देवी दत्त लखचौरा, बी एस मनकोटी, मंजू साह, नितिन काकेरवाल, डॉ लक्ष्मण लाल सुथार, शेखर लखचौरा समेत सभी नन्हे-मुन्ने बच्चों के नाना-नानी, दादी-दादी सहित अभिभावक मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …