Breaking News

लोस चुनाव में भाजपा को ध्वस्त करने में कामयाब होगा I.N.D.I.A गठबंधन: टम्टा

 

अल्मोड़ा: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में कई प्रतिपक्षी दलों की ओर से बनाया गया I.N.D.I.A गठबंधन लोकसभा चुनाव में सफल होगा। उन्होंने कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन आने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को ध्वस्त कर भाजपा के मंसूबों पर पानी फेर देगा।

टम्टा ने कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल सभी विपक्षी दल एकमत हैं। आपसी समन्वयक, विचार-विमर्श करने के साथ ही सभी दलों की मंशा जानने के बाद सीटों का बंटवारा तय किया जाएगा।

 

अल्मोड़ा पहुंचे पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा यदि उत्तर के तीन राज्यों में चुनाव जीती है, तो कांग्रेस भी दक्षिण में तीन राज्यों में चुनाव जीती है इसलिए बराबर का आंकड़ा है।

टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास की बात करती है लेकिन मणिपुर में हुई हिंसा के बाद पीएम मोदी ने वहां जाने की जहमत तक नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि इसी मणिपुर से भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण में अब राहुल गांधी के नेतृत्व में 6 हजार किमी की सामाजिक न्याय यात्रा निकाली जाएगी। जो कि मणिपुर से मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान तक जाएगी। जिससे देश को नई दिशा मिलेगी और इसका फायदा लोकसभा चुनाव में I.N.D.I.A गठबंधन को मिलेगा।

 

 

Check Also

मंत्री रेखा आर्य की रैली के सामने कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, 210 करोड़ के कथित भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा, CM और मंत्री के पुतले फूंके

-सोमेश्वर में 210 करोड़ रुपये के कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा गरमाया -भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता …