अल्मोड़ा: लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। ऐसे में भाजपा ने अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला सहकारी बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष ललित लटवाल व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला के नेतृत्व में रैलापाली वार्ड में जनसंपर्क किया। 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में अजय टम्टा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान विनीता नगरकोटी व अर्श को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।
ललित लटवाल ने कहा कि बीजेपी के संकल्प पत्र में विकसित भारत की सोच दिख रही है। पीएम मोदी ने कहा है इस संकल्प पत्र को धरातल में उतारने के लिए वह अपना पूर्ण समर्पण दिखाएंगे। तीन करोड़ लखपति दीदी हो या 80 करोड़ लोगों को अगले पाँच साल मुफ्त राशन का वादा, यह ऐतिहासिक निर्णय है।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन जैसे महत्वपूर्ण विषय को संकल्प पत्र में रखकर भाजपा ने अपने विजन को आमजन के सामने रख दिया है।
प्रचार दल में महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, पूर्व जिलामंत्री विनीत बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष भुवन भास्कर सिंह राठौड़, प्रेमा मेर, सीमा गुंसाई, मदन बिष्ट, प्रकाश पंत, नन्दा सिंह दशोनी, ललित पंचपाल, दीवान सिंह फर्त्याल, उम्मेद सिंह, रोहित साह, विजय चौहान, अजय साह, कंचन बिष्ट, यश साह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News