अल्मोड़ा: बिनसर सेंचुरी अग्निकांड में गंभीर रूप से झुलसे PRD जवान कुंदन नेगी जिंदगी की जंग लड़ते-लड़ते हार गए। उनका दिल्ली एम्स में उपचार चल रहा था। जहां उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली। उनके निधन का दुखद समाचार मिलते ही उनके गांव ने मातम पसर गया।
कुंदन ग्राम खाकरी, धौलछीना के रहने वाले थे। बीते दिनों बिनसर सेंचुरी में वनाग्नि की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गए थे। उनका दिल्ली एम्स में उपचार चल रहा था।
गौरतलब है कि बीते 13 जून को बिनसर वन्य जीव विहार के जंगल में आग बुझाने गए आठ वन कर्मी आग की चपेट में आने से झुलस गए थे। हादसे ने चार लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि चार घायलों को एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स में भर्ती कराया था। जहाँ एक युवक कृष्ण कुमार ने घटना के सातवें दिन दम तोड़ दिया था। 30 जून यानी आज सुबह पीआरडी जवान कुंदन नेगी ने भी दम तोड़ दिया।
डीएफओ सिविल सोयम हेम चंद्र गहतोड़ी ने पीआरडी जवान कुंदन नेगी की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कुंदन का शव देर रात तक अल्मोड़ा लाया जाएगा।
India Bharat News Latest Online Breaking News