Breaking News

मंडुवा उत्पादन बढ़ाने की दिशा में कार्य अधिकारी: डीएम

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान डीएम ने विभागों में संचालित सभी कार्यक्रमों एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि आज मोटे अनाजों की दुनिया भर में काफी मांग है। मंडुवा उत्पादन बढ़ाकर जिले के किसानों की आय को बढ़ाया जा सकता है। अधिकारी इस दिशा में कार्य करें और इसमें अधिक से अधिक किसानों को जोड़ा जाए। डीएम ने कहा कि जिले में जंगली सुअर फसलों को बहुत नुकसान पहुंचाते है। इसलिए खेतों के किनारों पर शहतूत के पेड़ लगाएं, जिससे फेंसिंग के साथ साथ रेशम उत्पादन को भी बढ़ावा दिया जा सके।

बैठक में डीएम ने कहा कि एक अधिकारी कम से कम एक गांव को गोद लें, ऐसी व्यवस्था बनाई जाए। और उस गांव में कृषि तथा उद्यान के तहत सभी गतिविधियों के लिए जिम्मेदार रहे। सभी सरकारी सहायता एवं किसानों की समस्या तथा उत्पादन के लिए वह ही नोडल अधिकारी का काम करें। ऐसा करने से बहुत से मॉडल गांव बनाए जा सकते हैं।

डीएम ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मौसमी फलों एवं सब्जियों के उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करें। तथा किसानों को पॉलीहाउस का लाभ दिया जाए। साथ ही समय समय पर किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाए।

बैठक में सीडीओ दिवेश शाशनी, सीएचओ डॉ नरेंद्र कुमार, सीएओ विनोद शर्मा, सहायक निदेशक रेशम संजय काला समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …