Breaking News

पैरा एथलीट गरिमा जोशी समेत 6 प्रतिभाएं होंगी पुरस्कृत, विश्व दिव्यांग दिवस पर सीएम धामी करेंगे सम्मानित

अल्मोड़ा। विश्व दिव्यांग दिवस पर इस बार जिले के छह दिव्यांग प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसमें एक दक्ष खिलाड़ी, तीन स्वरोजगार करने वाले दिव्यांग तथा दो दिव्यांग कर्मचारी शामिल हैं।

यह जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधाना त्रिपाठी ने कहा कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कमेटी द्वारा तीन श्रेणियों में इन दिव्यांगों का चयन किया गया है।

दक्ष दिव्यांग खिलाड़ी श्रेणी में छत्तगुल्ला, द्वाराहाट निवासी लोकोमीटर दिव्यांग गरिमा जोशी, स्वत: रोजगार श्रेणी में दुगालखोला निवासी विनीता तड़ागी, ग्राम बरसीमी लोधिया निवासी नीमा मटेला तथा ग्राम देवली लोधिया निवासी चंदन लटवाल शामिल हैं। जबकि उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारी श्रेणी में नगर के गंगोला मोहल्ला निवासी भुवन चंद्र मिश्रा एवं ग्राम मल्ली मिरोली द्वाराहाट निवासी रमेश राम का चयन हुआ है। आगामी तीन दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस पर चयनित इन दिव्यांग प्रतिभाओं को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुरुस्कृत करेंगे।

दक्ष दिव्यांग खिलाड़ी में चयनित गरिमा जोशी पैरा एथलीट हैं। वह तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं। गरिमा कई स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल गेम्स खेल चुकी हैं। गरिमा अब तक अपने करियर में 14 मेडल जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन कर चुकी हैं।

Check Also

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे व्यक्ति का वीडियो वायरल, पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की …